Betul Cyber Fraud : बैंक मैनेजर बताकर करने लगाई E-KYC, 6 लाख 77 हजार की कर ली ठगी, थाने में शिकायत दर्ज
Betul Cyber Fraud: Claiming to be a bank manager, he started doing E-KYC, defrauded Rs 6 lakh 77 thousand, complaint lodged at the police station
मोबाइल हैक कर क्रेडिट कार्ड व जंबो लोन से निकाली राशि – थाना गंज में अपराध दर्ज।Betul Cyber Fraud : जिले में साइबर अपराध का एक गंभीर मामला प्रकाश में आया है, जिसमें फर्जी बैंक अधिकारी बनकर आरोपी द्वारा APK फाइल डाउनलोड कराते हुए फरियादी के मोबाइल का रिमोट एक्सेस लेकर 6,77,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई।
घटना का विवरण
फरियादी विनय कुमार भावसार (उम्र 62 वर्ष) निवासी मालवीय वार्ड, खंजनपुर बैतूल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 03 नवंबर 2025 को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल नंबर 8293093465 से प्राप्त हुई। कॉलकर्ता ने स्वयं को एचडीएफसी बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर “अनिल अग्रवाल” बताते हुए E-KYC अपडेट के नाम पर विश्वास में लिया।
आरोपी द्वारा “HDFC Page Update” नामक APK फाइल व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी गई। फरियादी के iPhone पर फाइल इंस्टॉल नहीं होने पर दूसरे एंड्रायड मोबाइल पर APK डाउनलोड कर इंस्टॉल कराया गया। फाइल इंस्टॉल होते ही आरोपी ने मोबाइल का नियंत्रण (Remote Access) प्राप्त कर लिया, जिससे कॉल एवं मैसेज डायवर्ट हो गए।
03 से 05 नवंबर 2025 के बीच आरोपी द्वारा फरियादी के क्रेडिट कार्ड से विभिन्न ट्रांजेक्शन एवं जंबो लोन लेकर कुल 6,77,000 रुपये की धोखाधड़ी की गई।
फरियादी द्वारा 5 नवंबर 2025 को राष्ट्रीय हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई (Acknowledgement No. 32111250036599)।
फरियादी की सूचना पर थाना गंज में उपनिरीक्षक इरफान कुरैशी द्वारा धारा 318(4), 319(2) BNS* के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
साइबर अपराध से बचाव हेतु पुलिस अधीक्षक की अपील
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन ने बताया कि वर्तमान में साइबर अपराधी बैंक अधिकारी बनकर, KYC अपडेट, लोन, बिजली बिल, पार्सल डिलीवरी अथवा इनाम के नाम पर *Unknown / Suspicious Link या APK फाइल* भेजते हैं। किसी भी लिंक पर क्लिक ना करें। किसी को ओटीपी पासवर्ड ना दे।



