शर्मनाक: पूर्व मंत्री पांसे के वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी की हार, और नपा पूर्व अध्यक्ष के वार्ड से भाजपा की हार

गूगल फाइल फोटो
  • ज्ञानू लोखण्डे
    बैतूल- नगरीय निकाय चुनाव के बुधवार को परिणाम सामने आए हैं। मुलताई नगर पालिका में एक बार फिर भाजपा ने परचम लहराया है। यहां कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। मतगणना के बाद परिणाम सामने आने पर यह बात निकल कर आई है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे के इंदिरा वार्ड से कांग्रेस की हार हुई है। पूर्व मंत्री पांसे अपने वार्ड से ही कांग्रेस को नहीं जीता पाए है। इसी से पांसे की लोकप्रियता कितनी है सामने आ गई है। जानकारी के अनुसार इंदिरा वार्ड से भाजपा प्रत्याशी जीए बारस्कर की जीत हुई है वही कांग्रेस प्रत्यशी सरफराज चौहान की हार हुई है। वही भाजपा नेता और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा के पटेल वार्ड से भाजपा प्रत्याशी चुनाव हार गए है। पटेल वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी सुरेश पौनिकर की जीत हुई तो भाजपा प्रत्याशी रमेश कड़वे को हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा- कांग्रेस के दोनों कद्दावर नेता के वार्ड में अपने-अपने पार्टी की करारी हार हुई है। दोनों नेता बतोलेबाजी करते हैं लेकिन अपने ही वार्ड से अपने पार्टी के प्रत्याशी को जिताने में सफल नहीं हो पाए हैं।

  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button