MP News: मध्य प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी, कई जिलों के बदलेंगें कलेक्टर

MP News: Preparations for a major administrative reshuffle in Madhya Pradesh, collectors of many districts will be changed.

Transfer News
Transfer News

MP News: मध्य प्रदेश में एसआईआर का काम पूरा होते ही राज्य सरकार एक बार फिर बड़े स्तर पर प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी में है। माना जा रहा है कि विधानसभा के आगामी बजट सत्र के दौरान कई जिलों में कलेक्टर बदले जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार इस बार तबादलों का आधार प्रमोशन, तीन साल का कार्यकाल पूरा होना और कार्यप्रदर्शन रहेगा।

राजधानी भोपाल के कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सचिव पद पर पदोन्नति मिल चुकी है। ऐसे में उन्हें जल्द ही मुख्यमंत्री सचिवालय या किसी अहम विभाग में नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। वहीं शिवपुरी कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है और वे 1 जनवरी से अपर सचिव पद पर प्रमोट भी हो चुके हैं। उनका सेवानिवृत्ति नवंबर में प्रस्तावित है, इसलिए उनके स्थानांतरण की संभावना जताई जा रही है।

धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने भी अपना तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा कर लिया है। सरकार उन्हें बड़े जिले या महत्वपूर्ण प्रशासनिक जिम्मेदारी में भेज सकती है। इसी तरह मैहर कलेक्टर रानी बाटड़ का कार्यकाल भी तीन साल पूरा कर चुका है, जिससे उनके तबादले की चर्चा तेज हो गई है।

सूत्रों का कहना है कि यदि फेरबदल होता है तो करीब 17 जिलों में पदस्थ आईएएस अधिकारियों के तबादले किए जा सकते हैं। प्रशासनिक हलकों में इस संभावित बदलाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है और अधिकारियों के बीच नई पदस्थापनाओं को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button