Betul Mandi News :  किसान और हम्मालों के विवाद से मंडी में नीलामी बंद, लुटे जा रहे अन्नदाता, तमाशबीन बना मंडी प्रशासन

Betul News: Due to the dispute between farmers and porters, the auction in the market has stopped, the farmers are being looted, the market administration has become a spectator.

Betul Mandi News :  बैतूल कृषि उपज मंडी में किसानों और हम्मालों के बीच विवाद के कारण नीलामी कार्य बंद हो गया। सूचना मिलने पर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक नीलामी कार्य पूरी तरह शुरू नहीं हो सका।

जानकारी के अनुसार आठनेर मांडवी क्षेत्र के एक किसान से तुलाई के नाम पर हम्मालों द्वारा 1500 रुपए लिए गए। किसान ने इसका विरोध किया, जिसके बाद किसान और हम्मालों के बीच विवाद बढ़ गया। हम्मालों का आरोप है कि किसान द्वारा गाली-गलौच की गई, जबकि किसान अवैध वसूली का आरोप लगा रहे हैं। इस विवाद के चलते हम्मालों ने काम बंद कर दिया, जिससे मंडी में नीलामी कार्य प्रभावित हो गया और सैकड़ों किसान परेशान होते रहे।

किसानों का कहना है कि कृषि उपज मंडी बैतूल में लंबे समय से अवैध वसूली की शिकायतें सामने आती रही हैं। मंडी प्रशासन द्वारा तुलाई के लिए प्रति किलो के हिसाब से मामूली शुल्क तय किया गया है, लेकिन आरोप है कि हम्माल मनमाने तरीके से किसानों से अधिक रकम वसूल रहे हैं। किसानों ने कई बार विरोध भी किया, लेकिन ठोस कार्रवाई नहीं होने से समस्या बनी हुई है।

 

मंडी में विवाद की जानकारी मिलते ही तहसीलदार पूनम साहू सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाइश देकर नीलामी कार्य शुरू करवाने का प्रयास किया। किसानों का आरोप है कि मंडी प्रशासन के ढुलमुल रवैये के कारण इस तरह की घटनाएं बार-बार सामने आ रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button