Betul News : पानी की टंकी से नीचे गिरे युवक की दर्दनाक मौत, पुलिस हादसे की जांच में जुटी
Betul News: Traumatic death of a young man who fell from a water tank, police engaged in investigating the accident

Betul News : बैतूल के बैतूल बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत बडोरा में एक युवक पानी टंकी से नीचे गिर गया। युवक उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मांझी नगर बैतूल निवासी मुकेश सरियाम 36 वर्ष सोमवार को बैतूल बडोरा क्षेत्र में पानी की टंकी पर काम कर रहा था। दोपहर लगभग 3:30 बजे युवक काम करते समय पानी की टंकी से नीचे गिर गया।
युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था शाम को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू करती है।



