Betul- Bhopal Highway Rod Accident: बैतूल-भोपाल हाईवे पर दर्दनाक हादसा,ट्रक की टक्कर से रेलवेकर्मी और पत्नी की मौत, 2 वर्षीय बच्ची के पैर फेक्चर
Betul- Bhopal Highway Road Accident: Tragic accident on Betul-Bhopal Highway, railway employee and his wife died after being hit by a truck, 2-year-old girl's leg fractured.
Betul- Bhopal Highway Rod Accident: बैतूल- भोपाल नेशनल हाईवे शाहपुर थाना क्षेत्र ग्राम बांचा गांव के पास पुलिया पर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 2 वर्षीय मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम जिले के बाबई थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलक वार्ड सोहागपुर निवासी विजय यादव (47), उनकी पत्नी आरती यादव (40) और उनकी 2 वर्ष की बेटी बाइक क्रमांक एमपी-20/एमएक्स-4636 से बैतूल में एक विवाह समारोह में शामिल होने आ रहे थे। इसी दौरान बांचा गांव के पास सकरी पुलिया पर बैतूल से भोपाल की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक को कुचल दिया। हादसे में दंपति की मौके पर ही मौत हो गई। 2 वर्षीय पाखी यादव मासूम घायल हो गई है। घटना स्थल पर भयानक मंजर देखने को मिला माता-पिता की मौत हो गई। मासूम ने अपने आँखों के सामने सब कुछ देख रोते रही। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और घायल मासूम को इलाज के लिए शाहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया गया। हादसे में बच्ची के दोनों पैर फेक्चर हो गए है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां से भोपाल भोपाल रेफर कर दिया है।
हादसे में मृत विजय यादव रेलवे में गैंगमैन के पद पर पदस्थ था। पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया गया है। वहीं मृतक पति-पत्नी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए शाहपुर भेजा गया है। पुलिस पूरे हादसे की जांच में जुटी हुई है।



