Pakistan Islamabad Blast : पाकिस्तान के इस्लामाबाद में जुमे की नमाज़ के दौरान ब्लास्ट, 31 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल
Pakistan Islamabad Blast: Blast during Friday prayers in Islamabad, Pakistan, 31 people killed, many seriously injured

Pakistan Islamabad Blast : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान एक शिया इमामबाड़े में आत्मघाती हमला हुआ। पाकिस्तानी अख़बार डॉन के अनुसार, इस हमले में 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित किया।



