Betul News : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
Betul News: Accused of raping on the pretext of marriage arrested, action taken by Kotwali police
Betul News : बैतूल थाना कोतवाली बैतूल पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
थाना कोतवाली बैतूल में 02 फरवरी 2026 को पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी इन्द्रेश यादव (उम्र 25 वर्ष), निवासी बैतूल ने शादी का झांसा देकर उसके साथ आपसी संबंध बनाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 87/2026 के तहत धारा 64(2)(m), 351(3) बीएनएस एवं 5(l)/6 पोक्सो एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।
विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य एकत्रित किए गए, जिसके आधार पर आरोपी इन्द्रेश यादव को दिनांक 04 फरवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक चित्रा कुमरे, प्रधान आरक्षक 369 शिवकुमार एवं प्रधान आरक्षक 143 दिनेश निमोदा की विशेष भूमिका रही।



