Betul Crime News : पुलिस जवान की हुई हत्या का खुलासा, 02 आरोपी गिरफ्तार
Murder of police constable revealed, 02 accused arrested
Betul Crime News : बैतूल जिले के थाना मुलताई पुलिस द्वारा ग्राम हरदौली–चैनपुर के बीच झिरी नाले में मिले विशेष सशस्त्र बल छिंदवाड़ा के जवान के शव के प्रकरण का त्वरित एवं प्रभावी खुलासा करते हुए हत्या में संलिप्त 02 आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। हरदौली–चैनपुर के बीच झिरी नाले में शव पड़ा मिला था। मृतक की पहचान रंजीत सिंह सरयाम पिता जमेदार सरयाम, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम हिररी, थाना चौरई, जिला छिंदवाड़ा (म.प्र.) के रूप में हुई। मृतक 8वी बटालियन विशेष सशस्त्र बल छिंदवाड़ा में पदस्थ था एवं उसकी तैनाती ई कंपनी उमरिया मे थी। मृतक रंजीत सरयाम 6 जनवरी से ड्यूटी पर नहीं गया था।
मर्ग जांच के दौरान संकलित साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर यह पाया गया कि आरोपी सुदामा पिंजारे निवासी डहुआ ढाना, थाना मुलताई द्वारा मृतक के वाहन व अन्य कीमती सामान पर नियत खराब कर लूट के उद्देश्य से मौका पाकर पत्थर से सिर कुचलकर निर्मम हत्या की गई तथा साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को झिरी नाले में फेंका गया।
आरोपी द्वारा मृतक की मोटर सायकल को बैतूल–नागपुर हाईवे पर स्थित ट्रीट-47 ढाबा के पास छुपाया गया एवं लगभग 1,15,000 रुपये मूल्य का सामान लूट लिया गया। उक्त तथ्यों के आधार पर थाना मुलताई में धारा 103(1), 309(6), 238(क) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध* कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
अज्ञात शव मिलने की सूचना पर थाना मुलताई पुलिस द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल टीम गठित कर विवेचना प्रारंभ की गई। शव का सिर क्षत-विक्षत होने से पहचान कठिन थी, परंतु मृतक की वर्दी एवं नेम प्लेट पर अंकित नाम R.S. SREYAM के आधार पर आर.एम. जारी कर एवं सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार किया गया। इसके फलस्वरूप मृतक की पत्नी द्वारा पहचान की गई।
पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी मुलताई शिव कुमार सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी मुलताई के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई।
जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में मृतक के साथ बाइक पर एक अन्य व्यक्ति दिखाई दिया। साइबर सेल एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से संदिग्ध सुदामा पिंजारे को कामथ रोड से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या व लूट की घटना स्वीकार की।
दो आरोपी गिरफ्तार
हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी
सुदामा पिता जोगी पिंजारे, उम्र 37 वर्ष, निवासी डहुआ ढाना, थाना मुलताई और
रामदयाल उर्फ बबलू पिता स्व. नत्थू खवसे, उम्र 36 वर्ष, निवासी परमंडल को गिरफ्तार किया है।
जप्त सामग्री
आरोपियों के पास से मृतक की मोटर सायकल* MP04 QA 7348, आरोपी सुदामा की मोटर सायकल MP48 MJ 8140, आरोपी रामदयाल की मोटर सायकल MP48 MN 8860, मृतक का बैग, नेम प्लेट, पर्स, मोबाइल, घरेलू सामान से भरी बोरी जप्त किया है।
पुलिस टीम का योगदान
इस उल्लेखनीय कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी, एसडीओपी श्री एस.के. सिंह, निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, निरीक्षक राधेश्याम बट्टी, निरीक्षक आबिद अंसारी सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट, उनि आम्रपाली डाहट, उनि रवि शाक्य, सउनि एम.एल. गुप्ता, सउनि श्रीराम मांडवी, .प्र.आर. गजराज , प्र.आर. दिनेश बर्डे, प्र.आर. सोनू ठाकुर, प्र.आर. सुभाष माकोडे ,आर विवेक चौरे, आर. अरविंद, आर. सेवाराम, आर. प्रिंस , आर. अरविंद आर. नरेन्द्र कुशवाह, आर. हेमंत मालवीय, आर. रेशम , आर. अजय ज्ञासवंशी , आर. कमलेश , आर. बलराम , आर. राजेन्द्र , आर. पवन एनिया, आर. विवेक चौरे (डॉग मास्टर) आर. अनिरूध्द आर. नितिन, आर. रामकिशन, म.आर. आरती पवार, आर. किशोर साहू की सराहनीय भूमिका रही।



