Betul Congress News : मनरेगा बचाने और पीपीपी मेडिकल कॉलेज के विरोध में कांग्रेस का धरना

Betul Congress News: Congress protest to save MNREGA and against PPP Medical College

Betul Congress News :  बैतूल महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना में कानूनी बदलाव कर काम के वैधानिक अधिकार को समाप्त करने और बैतूल जिले में प्रस्तावित पीपीपी मोड मेडिकल कॉलेज के विरोध में कांग्रेस संगठन कल 30 जनवरी को जिले के प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन करेगा। यह धरना प्रदर्शन बैतूल ग्रामीण में बस स्टैंड खेड़ी सांवलीगढ़, आठनेर में बस स्टैंड आठनेर, हिड़ली, भैंसदेही, चिचोली, भीमपुर, दामजीपुरा, शाहपुर, भौरा, चोपना, पाढर, घोड़ाडोंगरी, आमला, बोरदेही, दुनावा, मुलताई, मासोद, पट्टन और सारनी में आयोजित किया जाएगा।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष निलय विनोद डागा ने प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार सभी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को पत्र लिखकर निर्धारित स्थानों पर शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन आयोजित करने का आग्रह किया है। उन्‍होंने बैतूल ब्‍लॉक कांग्रेस अध्‍यक्ष राजू चौबे, मनोज कालू आहूजा प्रभारी राहुल पटेल, अजित आर्य, आठनेर अध्‍यक्ष-पंकज वंजारे, सारिका माथनकर, प्रभारी-कमलाकर बारस्‍कर, धर्मेन्‍द्र खाकरे, भैंसदेही अध्‍यक्ष-पंकज रानू ठाकुर, प्रभारी-डॉ. प्रमोद खांडवे,पुरूषोत्‍तम पिंकी तिवारी, हिड़ली अध्‍यक्ष-राजू पटेल, प्रभारी-प्रशांत वागद्रे, भीमपुर अध्‍यक्ष-चुन्‍नीलाल यादव, प्रभारी-सुभाष यादव, दामजीपुरा अध्‍यक्ष-राजकुमार मर्सकोले, प्रभारी-संतोष बटनु पटेल, चिचोली अध्‍यक्ष-विजय आर्य, नेकराम यादव, प्रभारी-महेश उईके, नवनित आर्य, शाहपुर अध्‍यक्ष-नरेन्‍द्र मिश्रा, प्रभारी- मोनू बडोनिया, भजन शाह, भौरा अध्‍यक्ष-शिवकुमार मालवीय, प्रभारी-पहलवान सिंह ठाकुर, पाढर अध्‍यक्ष-निरज राठौर, प्रभारी-लोकेश पगारिया, घोड़ाडोंगरी अध्‍यक्ष-नरेन्‍द्र मेहतो, प्रभारी-हितेश निरापुरे, मिथलेश सिंह, चोपना अध्‍यक्ष-मणी मंडल, प्रभारी-सुरेन्‍द्र सिंह राजपूत, सारनी अध्‍यक्ष-किशोर चौहान, राजेश सराठे, प्रभारी-हर्षवर्धन धोटे, विजय पारधी, आमला अध्‍यक्ष-मनोज देशमुख, प्रभारी-नारायण सरले, प्रशांत राजपूत, बोरदेही अध्‍यक्ष-नरेन्‍द्र चाचड़ा, प्रभारी-महेन्‍द्र भारती, दुनावा अध्‍यक्ष-राजू पवांर, प्रभारी-प्रदीप कोकाटे, मुलताई अध्‍यक्ष-अरूण यादव, प्रभारी-अनुराग मिश्रा, पिंटीश नागले, पट्टन अध्‍यक्ष-मिश्रीलाल धाकड़, प्रभारी-मनोज मालवे, मासोद अध्‍यक्ष-भूतासिंह वाडिवा, प्रभारी-तिरूपति एरेलू को पत्र लिखकर धरने में वर्तमान एवं पूर्व जिला, जनपद, ग्राम पंचायत जनप्रतिनिधियों, प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा संगठन के अध्‍यक्षों, प्रकोष्‍ठों एवं विभाग के अध्‍यक्षों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button