Betul News : बैतूल में तीन थाना प्रभारियों को बदला, एसपी ने जारी किए आदेश

Betul News: Three station in-charges replaced in Betul, SP issued orders

Betul News : बैतूल। जिला पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से कुछ थाना प्रभारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

जारी आदेश के अनुसार जिले के तीन पुलिस अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन से हटाकर नवीन पदस्थापन दी गई है। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आदेश की तिथि से शीघ्र ही नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना सुनिश्चित करें।

जारी आदेश के अनुसार तबादले

  • निरीक्षक देवकरण डहरिया, वर्तमान में थाना प्रभारी शाहपुर, को थाना प्रभारी कोतवाली नियुक्त किया गया है।
  • निरीक्षक नीरज पाल, वर्तमान में थाना प्रभारी कोतवाली, को थाना प्रभारी गंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • निरीक्षक अरविंद कुमरे, वर्तमान में थाना प्रभारी रानीपुर, को थाना प्रभारी शाहपुर पदस्थ किया गया है।

तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी नोट में स्पष्ट किया गया है कि सभी संबंधित अधिकारी आदेश का पालन करते हुए अनिवार्य रूप से नवीन पदस्थापना पर आमद दें। साथ ही कार्यभार लेने और सौंपने की सूचना वरिष्ठ कार्यालय को भेजना भी अनिवार्य रहेगा। यह आदेश 26 जनवरी 2026 को जारी किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button