MP News : एमपी के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा यह बड़ा लाभ

MP News: Big news for MP government employees, they will get this big benefit

MP News : मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार जल्द ही कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने जा रही है, जिसके तहत प्रदेश के कर्मचारी देश के बड़े और नामी अस्पतालों में मुफ्त इलाज करा सकेंगे। योजना का ड्राफ्ट लगभग तैयार है और इसे फरवरी में कैबिनेट की मंजूरी के लिए पेश किया जा सकता है।

यह योजना आयुष्मान निरामय समिति और सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के समन्वय से तैयार की जा रही है। सरकार का उद्देश्य कर्मचारियों और उनके परिवारों को बेहतर और कैशलेस स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

देश के बड़े अस्पतालों से जोड़ी जाएगी योजना

कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत देश के चुनिंदा प्रतिष्ठित अस्पतालों को पैनल में शामिल किया जाएगा। इनमें मुंबई, दिल्ली, हैदराबाद, अहमदाबाद, नागपुर सहित अन्य बड़े शहरों के प्रसिद्ध अस्पताल होंगे, जहां गंभीर और जटिल बीमारियों का अत्याधुनिक इलाज संभव है।

20 लाख तक का इलाज, क्रिटिकल केस में पूरी मदद

इस योजना के तहत प्रति कर्मचारी 20 लाख रुपए तक के इलाज की सुविधा मिलेगी। वहीं यदि किसी कर्मचारी को लिवर ट्रांसप्लांट या अन्य अंग प्रत्यारोपण जैसी गंभीर बीमारी होती है और इलाज का खर्च तय लिमिट से अधिक आता है, तो अतिरिक्त खर्च भी सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।

लंबे समय से थी कर्मचारियों की मांग

प्रदेश में कर्मचारी स्वास्थ्य बीमा योजना की मांग कोरोना की दूसरी लहर के बाद से लगातार उठ रही थी। मई 2025 में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्मचारियों के एक कार्यक्रम में इस योजना को शीघ्र लागू करने की घोषणा की थी। योजना को अंतिम रूप देने से पहले सरकार ने कर्मचारी संगठनों से सुझाव भी लिए हैं, जिसके लिए हाल ही में मंत्रालय में बैठक आयोजित की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button