Betul News : बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र के ग्राम वलनी में तेंदुआ देखने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। वन विभाग की टीम भी अलर्ट हो गई है। बताया जा रहा है कि ग्राम वलनी में मंगलवार सुबह खेतों में गए कुछ किसानों को तेंदुआ दिखाई दिया। इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। तेंदुए का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में तेंदुआ खेतों में घूमते हुए दिखाई दे रहा है।
रेंजर नितिन पवार के अनुसार तेंदुआ होने की जानकारी प्राप्त हुई है वन विभाग की टीम तलाश कर रही है। निगरानी के लिए जगह-जगह कैमरे लगाए है। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से रात के समय घर से निकलने के दौरान सावधानी रखना की अपील की है। हालांकि वन विभाग की टीम को अभी कोई पगमार्क नहीं मिले हैं।