Gold- Silver Price 27 January 2026 : सोना-चांदी के दामों में फिर बढ़ोतरी, सिल्वर के दाम साढ़े तीन लाख के पार पहुँचे
Gold-Silver Price 27 January 2026: Gold and silver prices rise again, silver prices cross Rs 3.5 lakh.

Gold- Silver Price 27 January 2026: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में उतार चढ़ाव जारी है। कभी दामों में कमी आ जाती तो कभी बढ़ोतरी हो जाती है। 27 जनवरी 2026 दिन मंगलवार को सोने- चांदी के दाम में बढोतरी हुई है। (Gold- Silver Price) सोने की कीमत 1 लाख 10 ग्राम के पार पहुंच गये। वही शुद्ध चांदी के भाव 3 लाख प्रति किलो से अधिक पहुंच गए हैं। इंडियन बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक मंगलवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 159027 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 158390 रुपये है। 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने के दाम 145669 रुपये 10 ग्राम, 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने के दाम 119270 रुपये, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने के दाम 93031 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं। 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 3 लाख 56 हजार 932 रुपये प्रतिकिलो पर पहुँच गए है।

