Betul News : सहारा कम्पनी में निवेश कर राशि डबल करने का झांसा देकर 05 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Betul News: Accused arrested for cheating Rs 5 lakh by promising to double the amount by investing in Sahara Company
Betul News : बैतूल के थाना सारणी पुलिस द्वारा सहारा कम्पनी में निवेश कर राशि डबल करने का झांसा देकर 05 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक 24 जनवरी फरियादी नानू मवासे पिता अमरलाल मवासे, उम्र 67 वर्ष, निवासी ग्राम राजेगांव खापा, थाना सारणी, जिला बैतूल द्वारा थाना सारणी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी सर्वदेव ओझा, निवासी अस्पताल कॉलोनी पाथाखेड़ा द्वारा सहारा कम्पनी में निवेश कर राशि डबल कर देने का झांसा देकर 4 अक्टूबर 2021 को चेक के माध्यम से कुल 05 लाख रुपये प्राप्त कर लिए।फरियादी द्वारा राशि निवेश करने के पश्चात आरोपी द्वारा सहारा कम्पनी में जमा की गई राशि की कोई रसीद प्रदान नहीं की गई। साथ ही जब फरियादी द्वारा बैंक से चेक संबंधी जानकारी प्राप्त की गई तो यह पाया गया कि उक्त राशि सहारा कम्पनी में जमा न होकर आरोपी के स्वयं के खाते में जमा हुई है।
उक्त रिपोर्ट पर थाना सारणी में धारा 318(4) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान थाना सारणी पुलिस द्वारा आरोपी सर्वदेव पिता बृम्हदेव ओझा, उम्र 55 वर्ष, निवासी अस्पताल कॉलोनी पाथाखेड़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय बैतूल के समक्ष प्रस्तुत किया गया।प्रकरण की विवेचना जारी है।
आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक प्रीति पालेवार, प्रधान आरक्षक श्रीराम उईके, आरक्षक जितेन्द्र जाट की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



