DODA ACCIDENT : डोडा में दर्दनाक हादसा: सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद, 3 गंभीर

Doda Accident: Tragic accident in Doda: Army vehicle falls into ditch, 10 soldiers martyred, 3 critical

Doda Accident :  जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में देश ने अपने 10 वीर सपूतों को खो दिया। भद्रवाह–चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खन्नी टॉप के पास सेना का एक बुलेटप्रूफ वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे के समय वाहन में कुल 17 जवान सवार थे, जो एक ऊंचाई वाले सैन्य पोस्ट की ओर जा रहे थे। पहाड़ी और बेहद संकरी सड़क पर अचानक वाहन से चालक का नियंत्रण हट गया, जिससे यह भीषण दुर्घटना हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान खाई से 10 जवानों के शव बरामद किए गए, जबकि 3 जवान गंभीर रूप से घायल पाए गए।

 

गंभीर रूप से घायल जवानों को तुरंत हेलीकॉप्टर के माध्यम से उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल भेजा गया, जहां उनका विशेष उपचार जारी है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है और सेना के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button