Betul Crime News: कुएं में मिले युवक के शव का खुलासा, मामूली विवाद में गला दबाकर की गई थी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Betul Crime News: The body of a young man found in a well was revealed, he was strangled to death over a minor dispute, the accused was arrested.

Betul Crime News :  बैतूल जिले के मुलताई पुलिस ने एक अंधे हत्याकांड का खुलासा करते हुए 20 वर्षीय युवक की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामूली विवाद के बाद गला दबाकर युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया था।

घटना का विवरण
14 जनवरी 2026 को चौकी मासोद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रगड़गांव, चारसी रोड स्थित एक खेत के पास बने कच्चे कुएं में युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रणधीर सिंह राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल को सुरक्षित किया गया।

मृतक की पहचान राज ठाकुर (20) पिता स्व. राजू ठाकुर, निवासी मासोद के रूप में हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गला दबाने से श्वास अवरोध (Asphyxia due to strangulation) बताया गया।

हत्या का मामला दर्ज
परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर थाना मुलताई में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 103(1), 238(क) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस विवेचना में खुलासा
तकनीकी साक्ष्यों, घटनास्थल के आसपास पूछताछ और भौतिक प्रमाणों के आधार पर पुलिस का संदेह अमित कुमरे (19) पिता दम्मूलाल कुमरे, निवासी रगड़गांव पर गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपी के अनुसार, 13 जनवरी की शाम चारसी रोड पर मोटरसाइकिल से आते समय मृतक द्वारा कट मारने को लेकर विवाद हुआ। गाली-गलौज और मारपीट के बाद आरोपी ने गमछे से मृतक का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

सबूत मिटाने की कोशिश
हत्या के बाद आरोपी ने शव को झोपड़ी में छिपाया और बाद में कुएं में फेंक दिया। घटना को दुर्घटना दिखाने के लिए मोबाइल, चप्पल और शराब की बोतल अलग-अलग स्थानों पर रख दी गई। आरोपी की निशानदेही पर गमछा और आधार कार्ड बरामद किए गए।

सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी, एसडीओपी शिवकुमार सिंह, थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार सहित मासोद, प्रभात पट्टन, दुनावा चौकियों और सीन ऑफ क्राइम टीम की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button