Betul News : प्यार में धोखा मिला तो हाई टेंशन टावर पर चढ़ा युवक, 2 घंटे से अधिक समय तक चला ड्रामा

Betul News: Betrayed in love, young man climbs high tension tower, drama lasts for more than 2 hours

Betul News : प्यार में धोखा मिला तो युवक हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की कोशिश की है। मुलताई पुलिस की सक्रियता से युवक जान बची और उसे सकुशल नीचे उतरा गया। लगभग 2 घंटे तक ड्रामा चलते रहा। मामला बैतूल जिले के मुलताई का है। मुलताई थाना प्रभारी नरेंद्र परिहार ने बताया शनिवार की रात को मासोद रोड स्थित ज्ञान मंदिर के पीछे हाई टेंशन टावर पर नागपुर निवासी युवक अरविंद वहाने जो वर्तमान में मुलताई में ढाबे पर काम करता है। युवक हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की कोशिश की इसकी जानकारी तत्काल डायल 112 को दी गई।
पुलिस ने युवक को 2 घंटे तक समझाइए देने के बाद सकुशल नीचे उतारा गया। युवक अरविंद ने बताया कि वह मुरैना की एक युवती से प्रेम करता है। युवती ने विवाह का झूठा वादा कर उससे कई महीनो तक पैसे लिए और अब उसने शादी करने से मना कर दिया और फोन उठाना भी बंद कर दिया है। हेलो ऐप के माध्यम से युवती के साथ दोस्ती हुई और वह प्रेम में बदल गई। युवती के प्रेम में पागल युवक जिसे  धोखा मिला  आहत होकर युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। पुलिस ने जब युवक को आश्वासन दिया कि युवती के खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई करेंगे आश्वासन के बाद युवक नीचे उतर गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button