Betul Road Accident : सड़क हादसे में युवक की मौत, एक गंभीर घायल
Betul Road Accident: Young man dies in road accident, one seriously injured
Road Accident : बैतूल में बुधवार की रात को बैतूल-इटारसी हाईवे पर हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आईल मिल के पास में बुधवार की रात को सड़क हादसा हुआ, जिसमें साबड़ीढाना निवासी सुखदेव पिता रामप्रसाद उईके (27) की मौत हो गई। इसी हादसे में पवन पिता वासू (25) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया है। पुलिस इस दुर्घटना की जांच कर रही है। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि मृतक युवक का गुरूवार सुबह जिला चिकित्साल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।



