Betul Mandi Bhav 03 January 2026 : आज 03 जनवरी 2026 के बैतूल और भैसदेही मंडी भाव, 17 हजार बोरे रही उपज की आवक
Betul Mandi Bhav 03 January 2026: Betul and Bhaisdehi Mandi Bhav today 03 January 2026, arrival of produce was 17 thousand bags
Betul Mandi Bhav 03 January 2026 : शनिवार को बैतूल मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 03 जनवरी 2026 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 17 हजार 697 बोरे रही। 2015 बोरे आवक गेंहू की रही, सोयाबीन की आवक 1892 बोरे हुई। मक्का की आवक 13784 बोरे उपज की आवक रही।कृषि उपज मंडी में गेंहू, और मक्का सबसे ज्यादा आवक
कृषि उपज मंडी में शनिवार को उपज की आवक में कमी आई है। गेंहू, और मक्का की सबसे ज्यादा आवक है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक कम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है।

मूंग और उड़द की आवक नही
शनिवार को मंडी में मूंग और उड़द की आवक नही आई है । मूंग के दाम 4000 से लेकर 4000 रुपये तक है। उड़द के दाम 5500 प्रति किवंटल के पार थे।

