बारिश से ढह गया सुखतवा नदी पर बना पुल, बैतूल- भोपाल हाईवे बंद

  • बैतूल– सुखतवा नदी पर बनाया गया पुल बाढ़ के कारण ढह गया है। पुल का एक हिस्सा ढहने के कारण भोपाल मार्ग पूरी तरह से बंद हो चुका है। जानकारी के अनुसार अभी कुछ ही दिन पहले एक लंबा ट्राला गुजरने से सुखतवा नदी पर ब्रिटिश काल में बना पुल धराशाई हो गया था। पुल के धराशाई होने के बाद एक अस्थाई पुल बनाया गया। यह पुल भी नदी में आई बाढ़ का दबाव नहीं झेल पाया और पुल का एक हिस्सा ढह गया है। बाढ़ आने के कारण रविवार रात्रि लगभग 2:00 बजे पुल ढह गया जिससे आवागमन पूरी तरह से बंद हो चुका है। आधी रात से ही बैतूल और राजधानी भोपाल का सड़क संपर्क टूट गया है।

  • Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button