Betul News : चोरियों का खुलासा, आरोपी के पास से 4 लाख 07 हजार के माल बरामद
Betul News: Thefts revealed, goods worth Rs 4 lakh 07 thousand recovered from the accused.
Betul News : बैतूल जिले के मुलताई पुलिस को 04 चोरी के प्रकरणों का सफल खुलासा करने और एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। आरोपी के पास से 4 लाख 7 हजार का माल बरामद किया है। प्रकरण क्रमांक 01 (वाहन चोरी)
पुलिस के मुताबिक फरियादी राहुल पिता कृष्णकांत भावसार, उम्र 42 वर्ष, निवासी पटेल वार्ड मुलताई द्वारा दिनांक 19.12.2025 को रिपोर्ट की गई कि ताप्ती मेला घूमने के दौरान उनकी पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP 48 MW 9186 चोरी हो गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,10,000 है।
प्रकरण क्रमांक 02 (वाहन चोरी)
फरियादी सुनील पिता जयसिंह गन्नारे, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम पारेगांव द्वारा दिनांक 18.12.2025 को रिपोर्ट की गई कि ताप्ती मेला परिसर से उनकी होंडा सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP 48 MD 3500 चोरी हो गई, जिसकी कीमत लगभग ₹40,000 है।
प्रकरण क्रमांक 03 (गृहभेदन एवं आभूषण चोरी)
फरियादी अनिल भादे पिता स्व. कुंडलिक भादे, उम्र 35 वर्ष, निवासी संतरा मंडी, ताप्ती वार्ड मुलताई द्वारा दिनांक 22.12.2025 को रिपोर्ट की गई कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए।
प्रकरण क्रमांक 04 (गृहभेदन एवं संपत्ति चोरी)
फरियादी जगदीप पिता मयाराम बेलवंशी, उम्र 31 वर्ष, निवासी ताप्ती वार्ड मुलताई द्वारा दिनांक 02–03.12.2025 की रात्रि में घर का ताला तोड़कर HP कंपनी का लैपटॉप एवं पर्स चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
उक्त सभी प्रकरणों में भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपी की किया गिरफ्तार
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज, साइबर विश्लेषण एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी करण उर्फ आलोक उर्फ जय पिता शांतीलाल झारखण्डे, उम्र 29 वर्ष, निवासी आमाडोह, थाना सांईखेडा को ताप्ती मेला क्षेत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
आरोपी से पूछताछ के दौरान 04 प्रकरणों में चोरी गई कुल 4,07,000 रुपये मूल्य की संपत्ति बरामद की गई। आरोपी थाना सांईखेडा का निगरानी बदमाश है तथा पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
बरामद संपत्ति
आरोपी के पास से पल्सर मोटरसाइकिल* MP 48 MW 9186 कीमत 1,10,000,
होंडा सीडी डिलक्स मोटरसाइकिल MP 48 MD 3500 कीमत 40,000
सोने-चांदी के जेवरात कीमत 2,22,000, HP कंपनी का लैपटॉप कीमत 35,000,
कुल बरामद मशरूका कीमत 4,07,000 बरामद किया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, सउनि श्रीराम मांडवी, सउनि एम.एल. गुप्ता, प्र.आर. गजराज अजनेरिया, प्र.आर. पुष्पा धुर्वे, आरक्षक अरविंद पटेल, विवेक चौरे, प्रिंस अहिरवार, नरेन्द्र कुशवाह, अजय एवं सेवाराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
थाना मुलताई टीम की उल्लेखनीय सफलता पर पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेंद्र जैन द्वारा टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है।



