MP Cold Wave : एमपी के मंदसौर में तापमान 2.9 डिग्री पर, 9 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी
MP Cold Wave: Temperature in Mandsaur of MP at 2.9 degrees, cold wave alert issued in 9 districts
MP Cold Wave : एमपी में एक बार फिर ठंड ने पलटवार किया है। कई जिलों में तापमान कम हुआ है। मंदसौर जिले में सबसे कम 2.9 डिग्री तापमान दर्ज किया है। हिल स्टेशन पचमढ़ी का तापमान 4.8 डिग्री पर है। आगामी 24 घंटे के दौरान भोपाल, सिहोर, राजगढ़, इंदौर, शाजापुर, मंदसौर, अनुपपुर, शहडोल, सिवनी जिले में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। 
इन जिलों में रहेगा घना कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, छत्तरपुर ग्वालियर, दतिया, भिंड, उमरिया, टीकमगढ़, निवाली, मेहर में घना कोहरा छाया रहने की संभावना है।
बैतूल में भी गिरा तापमान
पिछले दो दिनों से बैतूल में भी ठंड के तेवर बढ़ाने लगे है। तापमान कम होने लगा है। शनिवार का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री दर्ज किया है। तापमान में उतरा चढ़ाव जारी रहने की संभवना है।



