Betul Congress News : कांग्रेस स्थापना दिवस पर बैतूल के बूथ नंबर 132 से संगठन को संदेश देंगे जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा

Betul Congress News: District President Nilay Vinod Daga will give a message to the organization from booth number 132 of Betul on Congress Foundation Day.

Betul Congress News :  कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस को इस वर्ष बैतूल जिले में संगठनात्मक शक्ति, अनुशासन और एकजुटता के संदेश के रूप में मनाया जाएगा। 28 दिसंबर को जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय विनोद डागा के मार्गदर्शन में जिले की पांचों विधानसभा के कुल 1758 बूथों पर एक साथ कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस दिन जिले के हर बूथ पर वहां के बी.एल.ए. द्वारा कांग्रेस ध्वज फहराया जाएगा और जिलाध्यक्ष का संदेश वाचन किया जाएगा।
– बूथ नंबर 132 जवाहर वार्ड बनेगा मुख्य केंद्र
स्थापना दिवस के मुख्य कार्यक्रम के तहत जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वयं बैतूल विधानसभा के बूथ नंबर 132, जवाहर वार्ड, बैतूल में उपस्थित रहेंगे। यहां जवाहर वार्ड के बी.एल.ए. सोमेश त्रिवेदी द्वारा कांग्रेस का ध्वजारोहण किया जाएगा और जिलाध्यक्ष निलय विनोद डागा का संदेश वाचन किया जाएगा। इसी तर्ज पर जिले के सभी 1758 बूथों पर एक साथ कांग्रेस का ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस को संगठनात्मक पर्व के रूप में मनाया जाएगा।
– प्रदेश स्तर पर भी सक्रियता
प्रदेश स्तर पर भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। प्रदेश कांग्रेस के संगठन उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे भोपाल में उपस्थित रहेंगे। पूर्व विधायक धरमू सिंह, पूर्व विधायक डॉ. पी.आर. बोड़खे मुलताई में, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सातलदेही में, पूर्व विधायक ब्रह्मा भलावी शाहपुर में, कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उइके सातलदेही में, आमला विधानसभा के प्रत्याशी रहे मनोज मालवे बूथ नंबर 125 भीमनगर में, पूर्व प्रत्याशी रामू टेकाम भोपाल में, प्रदेश सचिव समीर खान बूथ नंबर 84 तिलक वार्ड में, प्रदेश प्रतिनिधि मनोज आर्य चिचोली में तथा तिरूपति एरेलु सारनी में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
ब्लॉक अध्यक्षों और स्थानीय नेताओं को सौंपी बूथवार जिम्मेदारी
इसी क्रम में संजय यादव बूथ नंबर 120 ताप्ती वार्ड में, विधानसभा प्रभारी लवलेश बब्बा राठौर बूथ नंबर 200 बैतूल बाजार में, नारायण राव धोटे बूथ नंबर 294 कांग्रेस धनोरा में, जावरा, धनौरी और बरहापुर में कार्यक्रम होंगे। आमला में सुभाष देशमुख, ब्लॉक अध्यक्ष अरुण यादव बूथ नंबर 121 ताप्ती वार्ड में, राजू पंवार बूथ पारपिरोली में, मिश्रीलाल धाकड़ बूथ बघोड़ा एवं ताईखेड़ा में, भूतासिंह मर्सकोले बूथ चारसी एवं दनोरी में, नरेंद्र मिश्रा बूथ केसिया में, शिव मालवीय बूथ सेमरपुरा में, श्री नीरज राठौर बूथ पाढर में तथा नरेंद्र मेहतो जुवाड़ी में स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके अलावा मणी मंडल बूथ चोपना में, नेकराम यादव बूथ बीघवा और असाढ़ी में, विजय आर्य बूथ चिचोली में, मनोज देशमुख आमला में, किशोर चौहान एवं राजेश सराठे सारनी में, नरेंद्र चाचड़ा बूथ बोरदेही में, विक्की सिंह एवं बटेश्वर भारती पाथाखेड़ा में, राजकुमार चौबे बूथ नंबर 44 महदगांव एवं ब्लॉक मुख्यालय में, पंकज वंजारे जावरा में, मनोज कालू आहूजा बूथ नंबर 143 विनोबा वार्ड कांग्रेस कार्यालय में तथा श्री सारिका माथनकर आठनेर में मौजूद रहेंगे।
रानू ठाकुर भैंसदेही में, राजू पटेल हिडली में, चुन्नीलाल यादव रतनपुर में, राजकुमार मर्सकोले दामजीपुरा में, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किशोर सिंह परिहार बूथ नंबर 122 ताप्ती वार्ड में, जगदीश परिहार रिधोरा में, डॉ. विजय देशमुख तिवरखेड़ में, मोनू बडोनिया बूथ नंबर 117 शास्त्री वार्ड में, प्रशांत राजपूत विनोबा वार्ड में तथा महेंद्र पंडोले जामगांव में कार्यक्रम में भाग लेंगे।
– ब्लॉक प्रभारियों को दी गई संगठनात्मक जिम्मेदारी
ब्लॉक प्रभारियों में अजित पटेल शास्त्री वार्ड में, राहुल पटेल बूथ नंबर 208 चिचोली, जीन एवं बोरगांव में, कमलाकर बारस्कर गोधनी में, धर्मेंद्र खाकरे खापा में, सुभाष पांडे बैतूल बाजार में, डॉ. प्रमोद खांडवे आठनेर में, पुरुषोत्तम तिवारी कोथलकुंड में, सुभाष यादव निवारी में, संतोष बटुन पटेल चिचोली में, प्रशांत वागद्रे चिलकापुर में, श्री हितेश निरापुरे एवं मिथलेश सिंह सारनी में, भजन शाह चोपना में तथा पहलवान सिंह भौरा में कार्यक्रम करेंगे।
इसी तरह सुरेंद्र सिंह राजपूत घोड़ाडोंगरी में, लोकेश पगारिया बूथ नंबर 68 गांधी वार्ड में, महेश उईके बीघवा, असाड़ी एवं दुधिया में, नवनीत आर्य चिचोली में, श्री नारायण सरले बडोरा में, महेंद्र भारती खेड़लीबाजार एवं बोरदेही में, हर्षवर्धन धोटे निमनवाड़ा में, विजय पारधी आमला में, अनुराग मिश्रा बूथ नंबर 132 जवाहर वार्ड एवं मुलताई ब्लॉक के प्रभारी के रूप में, पिंटीश नागले सारनी में, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती मोनिका निरापुरे आमला में तथा श्रीमती पुष्पा पेंद्राम पीसाजोड़ी में कार्यक्रम में शामिल होंगी।
युवक कांग्रेस और एनएसयूआई की सक्रिय भागीदारी
जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष संजय सरदार यादव कल्याणपुर एवं मोती वार्ड में, एन.एस.यू.आई. जिलाध्यक्ष जैद खान तिलक वार्ड में, प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्री कमल नागले प्रभात पट्टन में, पंजाब आहके सायगोहान में, मुन्ना वाडिवा हाथीडिंगर में, युवराज ठाकरे मोती वार्ड में, सपू शाह आर्यपुरा में, आबिद खान आजाद वार्ड में, श्रीमती प्रेरणा शर्मा जवाहर वार्ड में, प्रफुल्ल गोठी मोती वार्ड में, आईटी सेल अध्यक्ष अतुल शर्मा गांधी वार्ड में तथा चेतन आर्य हिडली में स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके साथ ही नीतिन सराटकर आमला में, कृष्णकांत साल्वे घुग्घी चोपना में, अखिलेश फुलवार मुलताई में, प्रदीप कोकाटे आमला में, जितेंद्र इवने गोधना में, योगेश एरेलु सारनी में, ओम कवड़कर बानाबेहड़ा में, गुलशन कान्हेगांव में, विवेक ठाकुर हांडीपानी में, शांतनु तिवारी बरबटपूर में, पहलवान सिंह शाहपुर-2 में, धर्मेंद्र शुक्ला शाहपुर में तथा उपेंद्र वर्मा सिलपटी ढाना में कांग्रेस स्थापना दिवस के कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
विधानसभा, ब्लॉक, मंडलम और सेक्टर स्तर पर प्रभारी नियुक्त
जिला कांग्रेस कमेटी ने इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। प्रत्येक विधानसभा, ब्लॉक, उपब्लॉक, मंडलम, सेक्टर और बूथ स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए गए हैं, ताकि स्थापना दिवस का संदेश संगठन के अंतिम कार्यकर्ता तक पहुंचे। 28 दिसंबर को बैतूल जिला कांग्रेस के लिए यह दिन संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की राजनीतिक दिशा तय करने का संकेतक दिन होगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button