MP Temperature News : पचमढ़ी में जबरदस्त ठंड, पारा 3.8 डिग्री पर पहुँचा, 15 जिलों में कोहरे का अलर्ट

MP Temperature News: Extreme cold in Pachmarhi, mercury reaches 3.8 degrees, fog alert in 15 districts

MP Temperature News :  मध्य प्रदेश के कई जिलों में प्रचंड ठंड का दौर जारी है। एमपी में सबसे ज्यादा ठंड इन दोनों पचमढ़ी में है। क्या का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री पर पहुंच गया है। सुबह ओस बर्फ बनने लगी है। शहडोल के कल्याणपुर में तापमान 6.3 डिग्री पर आ गया है। यहां पर भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी है।
इन जिलों में रहेगा घना कोहरा
मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल ने जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि मध्य प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। कोहरे का असर सड़क रेल यातायात पर भी देखा जा सकता है। अगले 24 घंटे के दौरान  ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सीधी, शहडोल, पन्ना, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, सतना, छतरपुर जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। 
बैतूल में बढ़ा तापमान
बैतूल जिले में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। पिछले दो दिनों  में 3 डिग्री के बढ़ोतरी दर्ज की है। बुधवार का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री दर्ज किया है। तापमान बढ़ने से जिले वासियों ठंड से थोड़ी राहत मिली है। तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रह सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button