Betul News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और एमपी के मुख्यमंत्री का बैतूल दौरा कार्यक्रम, मेडिकल कॉलेज का करेंगे भूमि पूजन
Betul News: Union Health Minister JP Nadda and MP Chief Minister's Betul visit program, will perform Bhoomi Pujan of Medical College
Betul News : बैतूल में 23 दिसंबर मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बैतूल आएंगे। मंत्री द्वारा पीपीपी मोड पर संचालित होने वाले मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री मंगलवार दोपहर 2:40 बजे बैतूल पहुचेंगे। 2:45 पर पुलिस ग्राउंड स्थित सभा स्थल पर पहुंचेंगे। 2:50 पर प्रदर्शनी का अवलोकन किया जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा मुख्य अतिथियों का स्वागत किया जाएगा।
3:00 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और 3:05 बजे केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके का उद्बोधन होगा। 3:15 पर मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन और कई विकास कार्यों का लोकार्पण होगा। 3:18 पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का उद्बोधन होगा। इसके बाद केंद्रीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा का उद्बोधन 3:40 पर होगा। शाम 4:00 बजे हित लाभ वितरण का कार्यक्रम होगा।



