MP Cold Wave : मध्य प्रदेश में प्रचंड ठंड, खजुराहो में तापमान 0.1 डिग्री पर पहुँचा, बैतूल में सीजन की सबसे सर्द रात रही

MP Cold Wave: Severe cold in Madhya Pradesh, temperature reaches 0.1 degree in Khajuraho, Betul experiences season's coldest night

Oplus_131072

MP Cold Wave : उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण पूरा मध्य प्रदेश शीतलहर की चपेट में आ गया है। ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है। एमपी के खजुराहो में तापमान 0.1 डिग्री पर पहुंच गया है यहां ओस की बूंदे जमने लगी है। सुबह के समय फसलों और गाड़ियों पर उसे जम गई थी। एमपी के 24 जिलों में तापमान 10 डिग्री से कम बना हुआ है। रात के साथ-साथ दिन भी सर्द होने लगे हैं। 

बैतूल में सीजन की सबसे सर्द रात रही

इधर बैतूल जिले में शनिवार और रविवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की है। रविवार को इस सीजन में पहली बार तापमान 7.2 डिग्री पर पहुंचा है। बैतूल में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट आने से ठंड के तेवर प्रचंड होते जा रहे हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button