MP News : एमपी संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगा यह लाभ
MP News: Big news for MP contract employees, they will get this benefit
MP News : मध्य प्रदेश में संविदा कर्मचारियों को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कर्मचारियों की वर्षों की मांग पूरी हुई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत विभिन्न संवर्ग में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को वेतन वृद्धि और अनुकंपा नियुक्ति का लाभ मिलेगा। एनएचएम ने अपने नए एचआर मैन्युअल में कर्मचारियों के हित को लेकर प्रावधान किए हैं। अब संविदा कर्मचारियों को कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आधार पर वार्षिक वेतन वृद्धि का प्रावधान किया है। जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा जिले के अंतर्गत ट्रांसफर किया जा सकेगा। अनुकंपा नियुक्ति का लाभ भी मिलेगा। इसी के अंतर्गत टीकमगढ़ जिला चिकित्सालय में पहली अनुकंपा नियुक्ति भी हो गई है।



