Betul Crime News : महिला ने अपने साथियों के साथ मिलकर कर दी पूर्व पति की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

Betul Crime News: Woman along with her friends murdered her ex-husband, 4 accused arrested

Betul Crime News :  बैतूल जिले के थाना भैंसदेही पुलिस ने मात्र 6 घंटे के भीतर अंधे कत्ल का सफल खुलासा करते हुए हत्या में शामिल 04 आरोपियों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
16 दिसंबर  को ग्राम घुघरी में हत्या की सूचना प्राप्त होने पर फरियादी ललसू पिता नाहलू उईके, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम घुघरी द्वारा अपने पुत्र राजू उईके, उम्र 30 वर्ष, की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गंभीर चोट पहुँचाकर हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
 विवेचना एवं खुलासा 
दौरान विवेचना तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर सूचना एवं सघन पूछताछ के आधार पर यह तथ्य सामने आया कि मृतक राजू उईके की पूर्व पत्नी पूनम उईके ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची एवं घटना को अंजाम दिलवाया।
 गिरफ्तार किये आरोपी के नाम
1. पूनम उईके
2. सोहेल पिता अब्दुल सलीम, निवासी बडनेरा, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)
3. शेख जशीम पिता शेख नजीर, निवासी बडनेरा, जिला अमरावती (महाराष्ट्र)
4. शेख फेजान पिता शेख नदीम, निवासी बडनेरा, जिला अमरावती (महाराष्ट्र) शामिल है।
मृतक का पोस्टमार्टम सीएचसी भैंसदेही में कराया गया। सभी गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
 सराहनीय भूमिका 
इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक राजेश सातनकर, उनि. आशीष कुमरे, उनि. रामप्रकाश कीर, उनि. प्रीति पाटिल, हेड कांस्टेबल 175 परसराम, 22 छोटेलाल, 148 पंजाबरात परते, 291 संतोष,
आरक्षक 490 नारायण, 426 मनोज, 600 सोनू, 683 नरेंद्र, 262 तनवीर,महिला आरक्षक 319 जिया, 645 चाँदनी की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button