MP Severe Cold Alert : एमपी के इन पांच जिलों में शीतलहर का अलर्ट, राजधानी में भी प्रचंड ठंड

MP Severe Cold Alert: Cold wave alert in these five districts of MP, severe cold in the capital too

MP Severe Cold Alert : मध्य प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शनिवार जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान भोपाल, रायसेन, राजगढ़, इंदौर, शाजापुर जिलो में शीतलहर चलने संभावना है। शहडोल के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 4.7 राजगढ़ , पचमढ़ी में 5.4, इंदौर 5.9 मंदसौर 6.0 और गिरवर में 6.4 डिग्री तापमान दर्ज किया है। यह सभी जिले सबसे ज्यादा ठंडे हैं।
उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं ने मध्य प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक अभी और कुछ ज्यादा राहत मिलने की संभावना नहीं है। ठंड से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़े और अलाव का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
बैतूल में तापमाम 9.0 डिग्री पर
बैतूल में भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। हालांकि पिछले दो दिनों से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। शनिवार का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री दर्ज किया गया। 2 दिन पहले तापमान 7.5 डिग्री पर पहुंचा था। इसके बाद बढ़ोतरी होना शुरू हो गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button