Betul Crime News : 9.84 करोड़ साइबर ठगी के बड़े खिलाड़ी गिरफ्तार, बैतूल पुलिस ने अवैध ऑनलाइन बेटिंग व कैश नेटवर्क को ध्वस्त किया

Betul Crime News: Major players arrested in 9.84 crore cyber fraud case; Betul police bust illegal online betting and cash network

Betul Crime News :  बैतूल पुलिस ने 9.84 करोड़ की संगठित साइबर ठगी और अवैध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क का बड़ा खुलास किया है।  अब तक इस मामले में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई SP श वीरेंद्र जैन एवं ASP  कमला जोशी के निर्देशन में गठित साइबर सेल एवं विशेष SIT द्वारा की गई।
गिरफ्तारी क्रम
20 नवंबर 2025 — पहली बड़ी कार्रवाई (3 आरोपी)
1. राजा उर्फ आयुष चौहान
2. अंकित राजपूत
3. नरेंद्र सिंह राजपूत
 07 दिसंबर 2025 — अमित अग्रवाल (इंदौर से गिरफ्तार)
जांच में सामने आया कि अवैध ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क में होने वाले कैश ट्रांज़ैक्शन का प्रमुख माध्यम अंकित राजपूत था।
अमित अग्रवाल ने अंकित की मुलाकात ब्रजेश महाजन से करवाई, जिसके बाद साइबर ठगी और बेटिंग नेटवर्क आपस में जुड़े।
अमित ने अंकित को अपने घर में किराए पर रखा और अवैध लेन-देन का पूरा तंत्र चलवाता था। अवैध कमाई का उपयोग कर अमित अग्रवाल ने BMW कार और एक आलीशान बंगला भी खरीदा था। 11 दिसंबर 2025 — दो प्रमुख आरोपी इंदौर से गिरफ्तार* 
1. राजेन्द्र राजपूत (फरार – गिरफ्तार)
2. ब्रजेश महाजन,  राजेन्द्र राजपूत की भूमिका
 आरोपी TM Withdrawals — म्यूल खातों से नकदी निकालता था। Cash Collection & Delivery — अंकित राजपूत के निर्देश पर विभिन्न स्थानों से रकम जुटाता था। कैश नेटवर्क का मुख्य संचालक — सभी कार्य अंकित के माध्यम से नियंत्रित करता था।
जप्त सामग्री (राजेन्द्र राजपूत)
• 20 ATM कार्ड
• 8 पासबुक
• 4 मोबाइल फोन
• 1 बैग
• रजिस्टर एवं डायरी (लेन-देन का हिसाब)
 ब्रजेश महाजन — अवैध बेटिंग नेटवर्क का मास्टरमाइंड
• बुलियन (Raw Gold & Silver) व्यापारी
• दुबई से संचालित अवैध ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइटों की Master IDs खरीदकर भारत में बेचता था
• IDs ₹25,000 से ₹2,00,000 तक में बेचता था
• कैश Settlement अंकित व राजेन्द्र के माध्यम से करवाता था
सक्रिय वेबसाइटें
cretaexch.com, diamondexch99.now, hulk44.com, winjoy365.com, cretaexch99.com, allpanel247.com, creta777.com, radhrexch.com
ब्रजेश महाजन से जप्त सामग्री
• 2 मोबाइल फोन
• Hyundai Alcazar कार — अवैध धन से अर्जित संपत्ति अवेयरनेस हेतु महत्वपूर्ण जानकारी जांच में यह स्पष्ट हुआ कि इन अवैध ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइटों से होने वाली कमाई का उपयोग अपराधी महंगे बंगले, लग्ज़री गाड़ियाँ और आलीशान जीवनशैली बनाने में करते हैं।
 अमित अग्रवाल ने अवैध धन से BMW कार और बंगला खरीदा। ब्रजेश महाजन से Alcazar कार जप्त हुई। ऐसी वेबसाइटें न केवल आर्थिक अपराध को बढ़ाती हैं बल्कि युवाओं को गलत दिशा में ले जाती हैं।
बेतूल पुलिस नागरिकों को सचेत करती है कि अवैध बेटिंग से दूरी रखें और किसी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।
अब तक कुल 6 आरोपी गिरफ्तार
मामले में अब तक कील 6 आरपी गिरफ्तार हुए है। 20 नवम्बर _राजा, अंकित, नरेंद्र 07 दिसम्बर _अमित अग्रवाल 1
11 दिसम्बर_ राजेन्द्र , ब्रजेश महाजन  2, कुल 6 आरोपी गिरफ्तार है। 
आगे की जांच
• डिजिटल सामग्री का फॉरेंसिक विश्लेषण
• अवैध ऑनलाइन बेटिंग एवं साइबर ठगी नेटवर्क की मनी ट्रेल
• अन्य सहयोगियों की तलाश
SP द्वारा टीम की सराहना
SP श्री वीरेंद्र जैन ने मामले में उत्कृष्ट समन्वय, त्वरित कार्रवाई और निरंतर निगरानी के लिए संपूर्ण टीम की प्रशंसा की।
ऑपरेशन में शामिल टीम
DSP दुर्गेश आर्मो, DSP मयंक तिवारी, नीरज पाल, SI रवि शाक्य, SI उत्तम मस्तकार, SI राकेश सारेयाम, SI छत्रपाल धुर्वे, ASI अरुण यादव, HC दीपक कटियार, HC तरुण पटेल, आर. अनिरुद्ध यादव, आर. उज्जवल दुबे, आर. प्रदीप कहार, आर. विकास जैन, आर. विवेक टेटवार, आर. निर्मला, आर. प्रीति भारती
साइबर सेल की मुख्य भूमिका
SI अश्विनी चौधरी, SI नवीन सोनकर, आर. राजेंद्र, आर. बलराम राजपूत, आर. दीपेन्द्र सिंह, आर. पंकज, आर. सचिन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button