MP News: एमपी में रिश्वतखोरी की तादात बढ़ी, एक दिन में 5 लोगों को रिश्वत लेते पकड़ा

MP News: Bribery cases rise in MP, 5 people caught taking bribe in one day

MP News:  एमपी में रिश्वतखोर अधिकारियों की तादात बढ़ने लगी है। लोकायुक्त की टीम ने अलग-अलग जिलों में 5 को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। जानकारी के अनुसार झाबुआ जिले में जनजातीय विभाग में पदस्थ लेखपाल को 14500  रुपये की रिश्वत लेते दबोचा है।

शिवपुरी कलेक्टर कार्यालय के स्टेनो मोनू शर्मा को 5 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया। शासकीय रिकार्ड में पिता का नाम जोड़ने के एवज में 20 हजार की राशि की मांग की थी। नरसिंहपुर जिले में सहकारिता निरीक्षक संजय दुबे को 3 हजार की रिश्वत लेते पकड़ किया गया। बालाघाट जिले में तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू  राजकुमार रामटेके को 3 हज़ार की रिश्वत लेते पकड़ा है। विदिशा जिले में जनपद पंचायत के उपयंत्री रामगोपाल यादव को 30 हजार की रिश्वत1 लेते पकड़ा है। इन पांचों स्थानों पर कार्रवाई गुरुवार को लोकायुक्त की टीम ने की है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button