MP Cold Wave : पचमढ़ी से ज्यादा ठंडा है इंदौर, तापमान 4.5 डिग्री पर, इन जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट
MP Cold Wave: Indore is colder than Pachmarhi, temperature is 4.5 degrees, cold wave alert in these districts
MP Cold Wave : मध्य प्रदेश के कई जिले प्रचंड ठंड की चपेट में है। इंदौर पचमढ़ी से ठंडा बना हुआ है। इंदौर का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री पर चला गया है। ठंड के कारण जनजीवन पर भी असर पड़ा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कल्याणपुर शहडोल में तापमान 3.8, इंदौर 4.5, पचमढ़ी 4.8, राजगढ़ 5.0, गिरवर में तापमान 5.2 डिग्री पर पहुँच गया है। सुबह के समय इन जिलों में ओस की बूंदे जमने लगी है।इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट
मौसम विभाग भोपाल ने गुरुवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, इंदौर, शाजापुर और शहडोल जिले में शीतलहर चलने की संभावना है। इन जिलों में रात के समय तीव्र शीतलहर चल सकती है।
बैतूल में तापमान 7.5 डिग्री पर
बैतूल जिले में भी तेजी से तापमान नीचे गिरते जा रहा है। गुरुवार का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री दर्ज किया है। बुधवार- गुरुवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात रही। दिसंबर माह में अब कड़ाके की सर्दी का एहसास होने लगा है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेने के लिए मजबूर है।


