MP Cold Wave : मध्य प्रदेश के इन 4 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, 10 जिलों में तापमान 10 डिग्री से कम
MP Cold Wave: Cold wave alert in these 4 districts of Madhya Pradesh, temperature below 10 degrees in 10 districts

MP Cold Wave : मध्य प्रदेश में मौसम बार-बार बदल रहा है। कई जिले शीतलहर की चपेट में है। शहडोल कल्याणपुर में तापमान 4.3 और पचमढ़ी में 5.4 डिग्री पर पहुंच गया है। इन जिलों में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। प्रदेश के 20 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम है। मौसम विभाग भोपाल ने अगले 24 घंटे के दौरान भोपाल, इंदौर, धार, नरसिंहपुर, शाजापुर में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।
सबसे कम तापमान वाले जिले
रविवार को छिंदवाड़ा 8.4, दमोह 9.4, जबलपुर 8.6, खजुराहो 7.5, मंडला 7.4, नरसिंहपुर 8.0, नवेगांव 8.0, रीवा 6.8, सतना 9.3, सीधी 9.4, उमरिया 6.1, मलाजखंड 7.1, बैतूल 8.7, भोपाल 7.0, ग्वालियर 8.4, इंदौर 8.4, पचमढ़ी 5.4, रायसेन 8.6, राजगढ़ 6.6, शिवपुरी 9.4 और शिवपुरी 8.0 डिग्री दर्ज किया है।



