Betul News : बडोरा मंडी से चोरी 10 लाख रुपये मूल्य के ट्रैक्टर–ट्रॉली को 48 घंटे में किया बरामद

Betul News: Tractor-trolley worth Rs 10 lakh stolen from Badora Mandi recovered within 48 hours

Betul News :;पुलिस को ट्रैक्टर ट्राली चोरी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है 48 घंटे के भीतर चोरी की गई ट्रैक्टर ट्राली को बरामद कर लिया है। बैतूल बाजार पुलिस के मुताबिक 2 दिसंबर 2025 को फरियादी संजू सलाम का ट्रैक्टर (MP48ZB6298) एवं ट्रॉली बडोरा मंडी से अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले जाया गया था। प्रकरण में थाना बैतूल बाजार में अपराध क्रमांक 502/25, धारा 305(B) बीएनएस* के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ एवं सतत अनुसंधान के दौरान प्राप्त मुखबिर सूचना पर मिलानपुर टोल टैक्स के आगे हवाई पट्टी के पास एक संदिग्ध ट्रैक्टर को रोका गया। पूछताछ में चालक की पहचान विशाल पिता स्व. सुखदेव तुमडाम (23 वर्ष), निवासी किला खंडारा, बैतूलगंज के रूप में हुई। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया एवं उसके कब्जे से चोरी गया ट्रैक्टर–ट्रॉली विधिवत जप्त कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
कार्रवाई में पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
आरोपियों को पकड़ने में निरीक्षक अंजना धुर्वे, थाना प्रभारी बैतूल बाजार, उनि नरेन्द्र सिंह ठाकुर, सउनि रमन कुमार धुर्वे, सउनि संजय कलम, प्रआर प्रहलाद उइके, आर. अरुण लौवंशी, आर. माखन पाल, आर. विशाल यादव का योगदान रहा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button