Betul Road Accident : अज्ञात वाहन ने बाईक को मारी टक्कर, एक की मौत, पुलिस हादसे की जांच में जुटी
Betul Road Accident: Unknown vehicle hits bike, one dead, police investigating the accident
Betul Road Accident : बैतूल इंदौर हाईवे पर गुरूवार की रात को अज्ञात वाहन ने बाईक चालक को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम दनोरा गड़ा टोल के पास एक अज्ञात वाहन ने बाईक सवार को टक्कर मार दी हादसे में मुकेश देशमुख (46) निवासी जीन गंभीर रूप से घायल हो गया।
जिसे उपचार के लिए एनएचएआई की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भर्ती किया था। उपचार के दौरान मुकेश की मौत हो गई। मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।



