Betul News : बैतूलबाजार में नगर परिषद के दो कर्मचारियों का कुएं में शव मिलने से फैली सनसनी, महिला ने सुसाइड नोट में लगाया प्रताडऩा का आरोप
Betul News: The discovery of the bodies of two municipal council employees in a well in Betul Bazaar caused a sensation; a woman alleged harassment in a suicide note.
Betul News : बैतूल के बैतूल बाजार नगर परिषद के कर्मचारी महिला-पुरूष का शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो पुलिस को महिला के घर पर मोबाईल और सुसाइड नोटि मिला है, जिसमें प्रताडि़त करने की बात लिखी है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जप्त कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है। बैतूल बाजार थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि बैतूल बाजार निवासी रंजनी डुंडेले (48) और मिथुन पिता श्रवण पंवार (29) के परिजनों ने मंगलवार शाम को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी। नगर में लगे कुछ स्थानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, जिसमें महिला और युवक दोनों साथ में जाते दिखाई दे रहे है। तत्काल पुलिस ने दोनों के मोबाईल लोकेशन ट्रेस की। जब महिला के मोबाईल की लोकेशन घर की मिली वहीं युवक मिथुन के मोबाईल की लोकेशन उसके खेत के कुएं के पास मिली। रात में ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं में जाकर देखा तो महिला का शव पानी के ऊपर तैरते हुए मिला।
युवक का शव दिखाई नहीं दे रहा था। बुधवार सुबह पुलिस ने कुएं के अंदर से महिला के शव को बाहर निकाला और युवक की भी कुएं में ही तलाश शुरू की। काफी मश्क्कत के बाद युवक मिथुन का शव भी कुएं में ही मिला। पुलिस के मुताबिक युवक का शव मोटर पंप के पाईप और वायर के बीच फस गया था। इसीलिए युवक का शव पानी के ऊपर नहीं आया। दोनों के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
नप में पदस्थ से महिला और युवक
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक महिला और युवक दोनों नगर परिषद बैतूल बाजार में पदस्थ थे। महिला आवक-जावक शाखा में और युवक पानी सप्लाई का कार्य करता था। पुलिस को जब दोनों की गुमशुदगी की रिपोर्ट मिली तो तलाश शुरू की। रास्ते में युवक की बाईक खड़ी मिली, दूसरी ओर कुएं के पास दोनों की चप्पले थी और युवक का पर्स, मोबाईल भी पड़ा मिला। पुलिस ने मौके पर मिली बाईक और पर्स, मोबाईल को जप्त कर लिया है।
सुसाइड नोट में प्रताडऩा का आरोप
बैतूल बाजार पुलिस के मुताबिक जब महिला के घर की तलाशी ली गई तो पुलिस को सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा है कि नगर परिषद में कुछ लोग उन्हें आए दिन प्रताडि़त करते थे और वह प्रताडऩा के कारण वह तंग आ गई है। पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में किसी भी व्यक्ति का नाम नहीं लिखा है। सुसाइड नोट को जप्त कर महिला के राईटिंग का मिलान किया जाएगा। मिलान के बाद ही यह सच सामने आएगा कि महिला ने ही यह सुसाइड नोट लिखा है। पुलिस को जनचर्चा में यह भी जानकारी मिली है कि मृतक युवक और महिला के बीच प्रेमप्रसंग था। प्रेम प्रसंग के कारण नगर परिषद में कुछ कर्मचारियों द्वारा उन्हें ताना कस्ते थे। हालाकि पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही पता चलेगा कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था या नहीं। पुलिस ने मृग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



