Betul News: जिला अस्पताल बैतूल में आग लगने की तकनीकि जांच के लिए पांच सदस्यीय दल गठित किया

Betul News: A five-member team has been formed to conduct a technical investigation into the fire at Betul District Hospital.

Betul News:  जिला चिकित्सालय के अग्निकांड की जांच करने के कलेक्टर ने जांच दल गठित किया है। रविवार को जिला अस्पताल बैतूल के सफाई सामग्री स्टोर रूम में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना हुई। आग पर नियंत्रण तो जल्द पा लिया गया, लेकिन घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने तकनीकी जांच के लिए पांच सदस्यीय दल गठित किया है।
      जांच दल में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बैतूल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बैतूल, मुख्य नगरपालिका अधिकारी बैतूल, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग (ई एंड एम), तथा उप यंत्री विद्युत सुरक्षा अधिकारी को शामिल किया गया है। यह दल आग की घटना के कारणों की गहन जांच करेगा।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे यह पता लगाएँ कि घटना उत्पन्न होने का मूल कारण था । साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उपयुक्त उपायों का सुझाव भी जांच रिपोर्ट में शामिल किया जाएगा।
     प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच के दौरान अन्य कोई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आते हैं, तो उन्हें भी रिपोर्ट में सम्मिलित किया जाएगा। जांच दल आगामी तीन दिनों के भीतर विस्तृत संयुक्त प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button