Betul Breaking News : जिला अस्पताल के स्टोर रूम में लगी आग से मची अफरातफरी, फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

Betul News: Panic erupted due to fire in the store room of the district hospital, fire brigade brought the fire under control.

Betul Breaking News : जिला अस्पताल बेतुल के स्टोर रूम में आग लगने से अफरातफरी मच गई। अस्पताल में भर्ती मरीज भी आग से दहशत में आ गए थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में सुबह लगभग 9 बजे बजे ग्राउंड फ्लोर के एक स्टोर रूम में आग लग गई। आग इतनी अधिक थी कि पूरे अस्पताल मे धुंए का गुबार छा गया था। आगजनी की घटना से स्टाफ और मरीजों में भी अफरातफरी अपनी मच गई थी।  कई लोग जिला अस्पताल से बाहर निकल गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आज पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि स्टोर रूम में सफाई का सामान रखा हुआ था। सूचना मिलते ही प्रभारी सिविल सर्जन डॉक्टर रुपेश पदमाकर, आरएमओ डॉक्टर रानू वर्मा भी मौके पर पहुंच गए थे। आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही कारण सामने आएगा। 
वार्डो को तत्काल कराया खाली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button