MP News : ग्वालियर से नागपुर तक बनेगा सिक्स लेन इकोनॉमिक कॉरिडोर, 9 जिलों से होकर गुजरेगा

MP News: Six-lane economic corridor to be built from Gwalior to Nagpur, passing through 9 districts

फ़ाइल फ़ोटो

MP News : एमपी को सिक्स लेन इकोनॉमिक कॉरिडोर की जल्द ही सौगात मिलने वाली है। कॉरिडोर के बनने से सफर आसान हो जाएगा। जानकारी के मुताबिक एमपी के ग्वालियर नागपुर तक सिक्स लेन इकोनॉमिक कॉरिडोर बनने की तैयारी की जा रही है।  इससे  ग्वालियर और नागपुर सीधे कनेक्टिविटी हो जाएगी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार से अनुमति मिल गई है।

कॉरिडोर बनने के लिए सर्वे करने मालवीय कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी है। यह कॉरिडोर 9 जिलों से होकर गुजरेगा। जिसमें मुरैना, ग्वालियर,  शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, भोपाल, रायसेन, नर्मदापुरम से बैतूल होते हुए सीधे नागपुर तक पहुँचेगा। कॉरिडोर के बनने के बाद उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की कनेक्टिविटी बेहतर से बेहतर हो जाएगी।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button