MP Cold Today : मध्य प्रदेश के इन जिलों में चलेगी शीतलहर, कई जिलों में बढ़ने लगा तापमान

MP Cold Today: Cold wave will prevail in these districts of Madhya Pradesh, temperature started rising in many districts

MP Cold Today : मध्य प्रदेश के कई जिलों में अभी भी शीतलहर का असर देखने को मिल रहा है। सात जिलों में तापमान  10 डिग्री से कम पर बना हुआ है। हालांकि कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है।  उत्तर भारत से आने वाली हवाओं की रफ़्तार धीमी होने से तापमान बढ़ने लगा और कई जिलों में ठंड का असर कम हो गया है।

जिलों में तापमान की स्थिति
हिल स्टेशन पचमढ़ी बना हुआ है।शनिवार को यहां का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री है।  आज शनिवार को बैतूल का न्यूनतम तापमान 11.7 भोपाल 9.4, दतिया 12.6, धार 12.6, गुना 12.8, ग्वालियर 13.0, नर्मदा पुरम 14.5, इंदौर 9.4, खंडवा 10.4, खरगोन 8.6, पचमढ़ी 6.2, राजगढ़ 8.2,  रतलाम 12.5, शिवपुरी 11.0, उज्जैन 11.8, छिंदवाड़ा 11.6, दमोह 12.5, जबलपुर 11.8, खजुराहो 12.2, मंडल 12.2, नरसिंहपुर 9.4, नवेगांव 8.8, रीवा 10.0, सागर 14.0, सतना 13.5, सिवनी 14.4, सीधी 13.4, उमरिया 10.6, और मलाजखंड 11.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया है।

एमपी के 8 जिलों में चलेगी शीतलहर
मौसम विभाग के मुताबिक अगली 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का असर देखने को मिल सकता है।  भोपाल, सीहोर, राजगढ़, खंडवा, खरगौन, इंदौर, शाजापुर ,नरसिंहपुर जिलों में। जिलों में शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button