Betul District Hospital : सिविल सर्जन को भोजन शाला में मिली गंदगी, सुपरवाइजर को जमकर लगाई फटकार, भोजन की देखी गुणवत्ता
Betul District Hospital: Civil Surgeon finds mess in dining hall, reprimands supervisor, inspects food quality
Betul District Hospital: जिला अस्पताल बैतूल की व्यवस्था सुधारने के लिए सिविल सर्जन एक्शन में आ गए हैं। उनके द्वारा अलग अलग दिनों में अस्पताल के अलग-अलग वार्डो का निरीक्षण किया जा रहा है। कार्य मे लापरवाही बरतने वालों को सुधारने का अल्टीमेटम दिया जा रहा है। इसके बावजूद लापरवाही बरती तो उनकी खैर नही होगी सिविल सर्जन डॉ. जगदीश घोरे ने ने जिला अस्पताल की भोजनशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भोजन शाला में गंदगी पाई जाने पर उन्होंने सुपरवाइजर को फटकार लगाई तथा संबंधित कंपनी को स्पष्टीकरण पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने भोजन शाला में स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए त्वरित सुधारात्मक कदम उठाने को कहा। इसके अलावा सिविल सर्जन डॉ. घोरे ने रसोई घर में तैयार भोजन की गुणवत्ता की जांच स्वयं भोजन चखकर की। उन्होंने भोजन स्टोर कक्ष का भी जायजा लेते हुए राशन, तेल सहित अन्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच की। साथ ही भोजन शाला के सभी कमरों में पुताई कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आरएमओ डॉ. रानू वर्मा, कविता सिंह और कमलेश सातनकर मौजूद रहे।



