Betul BJP News : बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत का बैतूल जिला भाजपा ने मनाया जीत का जश्न
Betul BJP News: Betul District BJP celebrated the massive victory of NDA in Bihar.
Betul BJP News : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को बिहार में मिले अभूतपूर्व जनादेश पर जिला बैतूल भाजपा कार्यालय विजय भवन में उत्सव मनाया गया। इस दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि यह एनडीए की नीतियों की जीत है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार के कुशल नेतृत्व और जनहितैषी योजनाओं के चलते जनता ने एक बार फिर जनादेश दिया है। देश में जितने भी राज्यो में भाजपा की सरकारे व समर्थन की सरकार रही है। वहा जनता बार बार एनडीए को चुन रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पंवार ने कहा कि बिहार के ऐतिहासिक जनादेश से स्पष्ट होता है कि विकास का कोई पर्याय नही होता बिहार की जनता ने मोदी जी की बात पर और नितीश कुमार जी के नेतृत्व पर भरोसा जताया है जंगलराज से त्रस्त बिहार की जनता ने सुशासन पर ही मोहर लगाई।
कांग्रेस का काम पूरे चुनाव में सिर्फ झूठ बोलना रहा जनता ने इस नाकारा, झूठी कांग्रेस को उसकी असली जगह दिखाई है। बिहार के ऐतिहासिक चुनाव परिणाम से गदगद भाजपा कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय विजय भवन के समक्ष जमकर आतीशबाजी करी एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष बसंत बाबा माकोडे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, नपाध्यक्ष पार्वती बारस्कर, जिला महामंत्री कृष्णा गायकी, डा.महेन्द्रसिंह चौहान, जिला कोषाध्यक्ष दीपक सलूजा, मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, गोवर्धन राने, वरिष्ठ नेता जगन्नाथ डहेरिया, सतीश बडोनिया, अरूण श्रीवास्तव, आनंद प्रजापति, देवेन्द्र बबलू मालवी, डा.अरूण जयसिंगपुरे, मुकेश झारे, अबिजर हुसैन, दिपक उइके, सीताराम चढोकार, ममता मालवी, माधुरी साबले, शारदा पाटिल, वर्षा खाडे, आभा श्रीवास्तव, सोमती धुर्वे, पिंटू महाले, कैलाश धोटे, रघुनाथ लोखंडे, पवन यादव, राजेश आर्य, मनीष मिसर, पवन राठौर, संतू सूर्यवंशी, आशीष पंवार, विजय खातरकर, विजय खंडेलवाल, शेखर बारस्कर, कुणाल शर्मा, कुशकुंज अरोरा, दिलीप जावंजाल, मधुसूदन अमरूते सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।



