Betul Accident : दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, हादसे की जांच में जुटी पुलिस
Betul Accident: Two youths died in a head-on collision between two bikes, police engaged in investigating the accident
Betul Accident : बैतूल। चिचोली थाना क्षेत्र के धारागोहान गांव के पास शनिवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक एक ही क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, आमापठार के पास दो बाइकों के टकरा जाने से इमरत पिता भोला धुर्वे (54) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार संजय पिता नवल उइके (20) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल भीमपुर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे की खबर मिलते ही चिचोली थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँच गई और दोनों वाहनों को जब्त कर मर्ग कायम किया। पुलिस ने बताया कि एक बाइक भीमपुर से गांव की ओर जा रही थी, जबकि दूसरी गांव से भीमपुर की तरफ आ रही थी। पुलिस ने मृग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


