MP News : मध्य प्रदेश के इस शहर में दौड़ेगी 195 इलेक्ट्रिक बसें, तेजी से चल रहा काम

MP News: 195 electric buses will run in this city of Madhya Pradesh, work is progressing rapidly.

MP News मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत 195 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की दिशा में तेजी से काम शुरू हो गया है। इसके लिए कस्तूरबा नगर और संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में अत्याधुनिक बस डिपो का निर्माण अंतिम चरण में है। भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) को पहले चरण में 100 इलेक्ट्रिक बसें प्राप्त हो चुकी हैं, जबकि आरएसवीपी योजना के तहत 95 अतिरिक्त बसों की स्वीकृति भी मिल गई है। जल्द ही शहर के बेड़े में कुल 195 नई इलेक्ट्रिक बसें दौड़ती नजर आएंगी।

महापौर मालती राय ने शुक्रवार को डिपो स्थलों का निरीक्षण किया और निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने डिपो में सोलर पैनल लगाने और सभी बस स्टॉप पर साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। दोनों डिपो में बसों की पार्किंग, चार्जिंग और संधारण की व्यवस्था की जा रही है, जहां प्रत्येक स्थल पर 50-50 बसों के लिए डिपो तैयार हो रहे हैं।

भोपाल के बस स्टॉप अब नए स्वरूप में नजर आएंगे। इन्हें शहीदों के नाम पर समर्पित किया जाएगा और वहां स्वच्छता व सौंदर्यीकरण के साथ लोककला की झलक भी देखने को मिलेगी। यह बस सेवा जीसीसी (ग्रॉस कॉस्ट कॉन्ट्रैक्ट) मॉडल पर संचालित की जाएगी, जिससे यात्रियों को बेहतर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button