Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहनों का 30वीं किस्त का इंतजार खत्म! जल्द मिलेंगे 1500 रुपये, जानें कब आएंगे खाते में पैसे
Ladli Behna Yojana: The wait for the 30th installment is over! They will receive Rs. 1,500 soon. Find out when the money will arrive in their accounts.
Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की लाखों लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश सरकार जल्द ही लाड़ली बहना योजना की 30वीं किस्त जारी करने जा रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
अब तक महिलाओं को 29 किश्तों का लाभ मिल चुका है और सभी की निगाहें 30वीं किस्त पर टिकी हैं।
नवंबर में आ सकता है पैसा
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री मोहन सरकार नवंबर महीने में लाड़ली बहनों के खातों में अगली किस्त का पैसा ट्रांसफर कर सकती है। माना जा रहा है कि यह राशि 10 नवंबर 12 नवंबर 2025 तक जारी की जा सकती है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
राशि बढ़ाने का सफर
लाड़ली बहना योजना की शुरुआत में महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह मिलते थे। बाद में राज्य सरकार ने राशि बढ़ाकर पहले 1250 रुपये, और फिर 1500 रुपये प्रति माह कर दी। यह योजना प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।
महिलाओं में उत्साह
किस्त जारी होने की खबर के बाद प्रदेशभर की लाड़ली बहनों में खुशी का माहौल है। कई महिलाएं योजना के पैसों से घर-परिवार की जरूरतें पूरी कर रही हैं। वहीं, सरकार का कहना है कि इस योजना के जरिए महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को और मजबूती मिलेगी
Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की लाखों लाड़ली बहनों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश सरकार जल्द ही लाड़ली बहना योजना की 30वीं किस्त जारी करने जा रही है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।


