MP News : प्यार में धोखा खाई युवती बनी दुल्हन, 1000 किलोमीटर दूर पहुंच गई प्रेमी के घर, मच गया बवाल

MP News: Betrayed in love, the young woman became a bride, reached her lover's house 1000 kilometers away, causing an uproar.

प्रतीकात्मक फोटो

MP News :  प्यार में धोखा खाई भोपाल की एक युवती ने कुछ ऐसा कदम उठाया कि पूरा गांव दंग रह गया। बीएड की पढ़ाई के दौरान मिले युवक से शादी का वादा टूटने पर युवती ने करीब 1000 किलोमीटर का सफर तय कर श्रीगंगानगर के गोविंदपुरा गांव में पहुंचकर हंगामा मचा दिया।

युवक की शादी 6 नवंबर को तय थी और घर में बारात की तैयारियां चल रही थीं। इसी बीच मंगलवार सुबह जब युवती दुल्हन के जोड़े में सजी-संवरी प्रेमी के घर पहुंची, तो परिजन और रिश्तेदार हैरान रह गए। माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया और पूरे गांव में खबर फैल गई।

बीएड की पढ़ाई के दौरान हुआ था प्यार

भोपाल निवासी युवती ने बताया कि बीएड के दौरान उसकी मुलाकात युवक से हुई थी। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और युवक ने शादी का वादा किया था। लेकिन बाद में जब युवती को पता चला कि उसका प्रेमी किसी और से शादी करने जा रहा है, तो उसने बिना देर किए गोविंदपुरा पहुंचकर जवाब मांगने का फैसला किया।

“सात फेरे लेकर ही जाऊंगी” — पुलिस के सामने अड़ी रही युवती

जानकारी के अनुसार, युवती ने घर पहुंचते ही युवक से शादी करने की जिद पकड़ ली और जोरदार हंगामा किया। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाने का प्रयास किया।
बताया गया कि युवती पुलिस के सामने भी बार-बार यही कहती रही — “मैं तो सात फेरे लेकर ही जाऊंगी।”

बाद में महिला पुलिस की मदद से उसे थाने लाया गया। जांच में पता चला कि युवती के परिजनों ने भोपाल में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। श्रीगंगानगर पहुंचने पर परिजनों को सूचना दी गई और पुलिस ने युवती को उनके सुपुर्द कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है कि युवती के आरोपों में कितनी सच्चाई है और क्या युवक ने वाकई शादी का झांसा देकर उसे धोखा दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button