MP News : आरटीओ और भाजपा नेताओं के बीच जमकर विवाद, रिश्वतखोरी के आरोपों से मचा बवाल, देखिये पूरा वीडियो

MP News: Fierce dispute between RTO and BJP leaders, uproar created due to allegations of bribery, watch the full video

MP News : मध्यप्रदेश के खंडवा में गुरुवार को आरटीओ अधिकारी और भाजपा नेताओं के बीच जमकर बहसबाजी हो गई। इस पूरे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा नेता और आरटीओ अधिकारी के बीच तीखी नोकझोंक होती नजर आ रही है।

जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत तब हुई जब आरटीओ दीपक माझी ने भाजपा नेता राकेश बंसल के डंपर का ओवरलोडिंग का चालान काटा। चालान की खबर मिलते ही भाजपा नेता मौके पर पहुंच गए और बहस शुरू हो गई।

भाजपा नेता राकेश बंसल ने आरोप लगाया कि आरटीओ विभाग शहर में चलने वाले डंपर चालकों से हर महीने 2000 रुपये प्रति डंपर की वसूली करता है। उन्होंने कहा कि उनके पास 40 डंपर हैं और उनसे हर माह 80 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। पैसे नहीं देने पर चालान काट दिया गया।

वहीं, आरटीओ दीपक माझी ने सभी आरोपों से इंकार करते हुए कहा कि उन्होंने किसी से कोई पैसा नहीं मांगा है। उन्होंने भाजपा नेता को तू-तड़ाक से बात न करने की चेतावनी दी और कहा कि इस तरह के व्यवहार पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।फिलहाल, यह विवाद प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button