MP News : रात में प्रेमिका से मिलने पहुँचा प्रेमी, पति ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर मच गया बवाल
MP News: The lover went to meet his girlfriend at night, the husband caught him red-handed, then there was a ruckus.
MP News : मध्यप्रदेश के नीमच जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना टीआईटी कॉलोनी की बताई जा रही है, जहां एक युवक को बिजली के खंभे से बांध दिया गया। आसपास खड़े लोग इस पूरे घटनाक्रम को तमाशे की तरह देख रहे थे।
जानकारी के अनुसार, यह घटना 21 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे की है। युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान महिला के पति को इसकी भनक लग गई। गुस्से में उसने युवक को पकड़कर कॉलोनी में ही बिजली के खंभे से बांध दिया। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ लग गई और माहौल फिल्मी दृश्य की तरह बन गया।
सूचना मिलते ही कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने युवक को खंभे से मुक्त कराया। जब पुलिस युवक को थाने ले जाने लगी तो महिला ने कहा कि “मैंने ही उसे बुलाया था, मुझे कोई शिकायत नहीं करनी है।” इसके बाद पुलिस युवक को थाने ले जाकर पूछताछ के बाद छोड़ दिया।
थाना प्रभारी वीरेंद्र झा ने बताया कि मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद से जुड़ा है। किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई, इसलिए युवक को समझाइश देकर छोड़ दिया गया। यह पूरा घटनाक्रम अब सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।



