MP News : भाई दूज पर एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दिया बड़ा तोहफा
MP News: On Bhai Dooj, MP Chief Minister Mohan Yadav gave a big gift to his beloved sisters.
MP News : भाईदूज के अवसर पर मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ी सौगात दी है। उन्होंने घोषणा की कि अब लाड़ली बहना योजना के तहत प्रदेश की 1.26 करोड़ बहनों को हर महीने 1500 रुपए दिए जाएंगे। नवंबर माह से यह बढ़ी हुई राशि उनके खातों में ट्रांसफर की जाएगी। सीएम ने कहा कि “1.26 करोड़ बहनों का भाई होना मेरे लिए गर्व की बात है। आपका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा बना रहे।”
2029 तक और बढ़ेगी राशि
भोपाल स्थित सीएम हाउस से बहनों को संबोधित करते हुए डॉ. मोहन यादव ने कहा कि “बहनें ही घर की लक्ष्मी, सरस्वती और दुर्गा होती हैं। जब परिवार पर संकट आता है, तो वही चट्टान बनकर खड़ी होती हैं।” उन्होंने आगे कहा कि आने वाले वर्षों में इस योजना के तहत राशि में और वृद्धि की जाएगी। सीएम ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने बहनों के लिए ऐसी कोई योजना नहीं बनाई थी, यह उनके लिए दुर्भाग्य की बात है।
प्रदेश सरकार पर बढ़ेगा आर्थिक भार
सरकार के इस निर्णय से राज्य पर करीब 318 करोड़ रुपए का अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा। पात्र लाड़ली बहनों के खातों में नवंबर माह से एक साथ 1500 रुपए प्रतिमाह की दर से राशि जमा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राशि बहनों के आत्मनिर्भर और सशक्त बनने की दिशा में एक और कदम है।



